Mathura Blast : मथुरा के आयल रिफायनरी में मंगलवार शाम एक बडा धमाका हुआ, जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये. धमाके में घायल होने वालों में रिफायनरी में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी दोनों शामिल हैं. ये ब्लास्ट ABU प्लांट में फर्निश फटने के कारण हुआ.
Mathura Blast शटडाउन के बाद चल रही था स्टार्टअप एक्टिविटी
ये हादसा उस समय हआ जब मथुरा रिफाइनरी में शटडाउन के बाद स्टार्टअप एक्टिविटी चल रही थी इसी दौरान फर्निश में अचानक धमाका हुआ और आग लग गई. एक्टिविटी के दौरान अधिकारी और कर्मचारी दोनों मौजूद थे. घायल हुए दस लोगों में 3 की हालत बेहद गंभीर है, तीनों कर्मचारियों को दिल्ली अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया है.घटना के बाद आनन फानन में फायर सर्विस से जुड़े लोगो मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया. घटना के समय मौके पर कंपनी के प्रशासनिक आधिकारी भी मौजूद थे.
AB यूनिट में वेल्डिंग एकक्टिविटी के दौरान लगी आग
घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शाम 7.30 बजे रिफाइनरी की AB यूनिट के शटडाउन के बाद स्टार्टअप एक्टिविटी की जा रही थी. इस एक्टिविटि की दौरान वेल्डिंग किया जा रहा था, जिससे आग लग गई और वहां मौजूद लोग बुरी तरह से झुलस गये. धमाके की आवाज और लोगों की चीख पुकार सुनकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे.
आयल रिफायनरी होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी. मौके पर मौजूद फायर टेंडर्स ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरु , साथ ही थोड़ी देर में दमकल की कई गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इस दौरान घायलों के तत्काल अस्पताल ले जाये गया . जो गंभीर रुप से घायल थे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल मे भेजा गया है.
धमाके की आवाज से दहला उठा आस-पास का इलाका
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आस पास की इमारते आवाज से हिल गईं. आग की उठती लपटें को दूर हाईवे से देखा जा सकता था. बाहरहाल अब आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच चल रही है .

