Thursday, March 5, 2026

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ED के अधिकारियों को मानहानि का भेजा नोटिस

दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh )ने प्रवर्तन निदेशालय  (ED) के अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भेजा है. संजय सिंह ((Sanjay Singh ) ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशायल के अधिकारियों ने बिना किसी गवाह और सबूत के आबकारी घोटाले में तैयार की जा रही चार्जशीट में उनका नाम डाला है.

48 घंटे में मांफी मांगे ईडी के अधिकारी !

आप नेता संजय सिंह का कहना है कि आबकारी घोटाले मेँ बिना किसी गवाह और सबूत के अधिकारी फर्जी तरीके से उनका नाम चार्जशीट पर डाला जा रहा है. संजय सिंह (Sanjay Singh) के मुताबिक ये उनके खिलाफ एक षडयंत्र है. संजय सिंह ने अपने नोटिस में कहा है कि आबकारी घोटाले में उनके खिलाफ ना तो किसी ने गवाही दी है और ना ही कोई सबूत है , इसके बावजूद ईडी के  अधिकारी फर्जी तरीके से उनके खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं. इसके लिए ईडी के अधिकारी  मांफी मांगे. संजय सिंह ने कहा है कि ईडी के अधिकारी 48 घंटे के अंदर अपने इस कृत्य के लिए मांफी मांगे, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ईडी के दो अधिकारी संजय मिश्रा और जोगिंदर को भेजा नोटिस

आप के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय मिश्रा और अधिकारी जोगिंदर को मानहानि का नोटिस भेजा है.नोटिस में कहा गया है कि उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह से चार्जशीट में नाम डाला गया है.ये उनकी छवि को खराब करने की कोशिश है.

आबकारी नीति घोटाला मामले में दो मंत्री जेल में

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई आबकारी नीति में हुए घोटाले को लेकर दिल्ली सरकार के दो मंत्री पूर्व  डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसी मामले में सीबीआई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ कर चुकी है. कयास लगाया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के बाद अब अगला नंबर आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का है.

Latest news

Related news