Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News Buxar: 25 हज़ार का इनामी गिरफ्तार, पत्नी की हत्या का है आरोप

Buxar: 25 हज़ार का इनामी गिरफ्तार, पत्नी की हत्या का है आरोप

0
272
Buxar
Buxar

संवाददाता धीरज कुमार, बक्सर (Buxar): पच्चीस हजार के इनामी अपराधी को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीताराम मुसहर पुलिस के लिए उस समय सिरदर्द बन गया था. जब उसने 31 जनवरी 2023 को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. उस घटना के बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी.

Buxar
Buxar

Buxar: यह जानकारी एसपी मनीष कुमार ने मीडिया को दी थी

शनिवार को यह जानकारी एसपी मनीष कुमार ने मीडिया को पीसी के दौरान दी. उन्होंने बताया सीताराम कोरानसराय थाना के मठिया डेरा गांव का निवासी है. शुक्रवार की देर शाम उसे राजपुर थाना के सरेंजा गांव से गिरफ्तार किया गया. जिसमें डीएसपी अफाक अंसारी, कोरानसराय थानाध्यक्ष अभय कुमार व डीआइयू की टीम शामिल थी. हाल ही में उसके विरूद्ध 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. इसके कुछ समय बाद ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

ये भी पढ़ें: Begusarai: परिवारिक विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, करीबी…