Delhi Red Fort blast: सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी कार में हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत की पु्ष्टि हुई है. बलास्ट के बाद कई राज्यों और इलाकों में पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है. NSG टीम एक खोजी कुत्ते के साथ दिल्ली में उस जगह पर पहुंची जहां आज शाम लगभग 7 बजे हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था.
#WATCH दिल्ली: NSG टीम एक खोजी कुत्ते के साथ दिल्ली में उस जगह पर पहुंची जहां आज शाम लगभग 7 बजे हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था।
विस्फोट के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। pic.twitter.com/Vp5iUwXG8f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
गाड़ी के मालिकाना हक के बारे में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गाड़ी के मालिकाना हक के बारे में फिलहाल दो लोगों से पूछताछ की जा रही है. कुमार ने बताया कि गाड़ी मूल रूप से गुरुग्राम निवासी सलमान के नाम पर पंजीकृत थी, जिसने बाद में इसे बेच दिया.
कुमार ने कहा, “उसने करीब डेढ़ साल पहले ओखला निवासी देवेंद्र नाम के एक व्यक्ति को गाड़ी बेची थी. हमने सलमान को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है. देवेंद्र को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दोनों से आगे की बिक्री का पता लगाने और मालिकाना हक की पूरी कड़ी का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है.”
विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना-पीएम मोदी
वहीं, विस्फोट के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. पीएम ने एक्स पर लिखा, “आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की.”
Condolences to those who have lost their loved ones in the blast in Delhi earlier this evening. May the injured recover at the earliest. Those affected are being assisted by authorities. Reviewed the situation with Home Minister Amit Shah Ji and other officials.@AmitShah
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2025
गृह मंत्रालय के सभी अधिकारी कल सुबह बैठक करेंगे: गृह मंत्री शाह
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय के सभी अधिकारी कल सुबह (मंगलवार सुबह) एक बैठक करेंगे. शाह ने विस्फोट स्थल का जायजा भी लिया. इससे पहले वो उन्होंने लोक नायक अस्पताल (एलएनजेपी) का दौरा किया, जहाँ सभी घायलों को ले जाया गया था.
#WATCH | दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे। pic.twitter.com/Z63S0kupF1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
अधिकारियों ने घायलों की सूची जारी की, 8 मृतकों में से केवल एक की पहचान हो पाई
अधिकारियों ने विस्फोट में घायल हुए लोगों की सूची जारी की है। मृतकों में से अभी तक केवल एक की पहचान हो पाई है.
#RedFortBlast: Officials have released a list of persons injured in the explosion. Among the deceased, only one has been identified till now.#RedFort #LalQuila #RedFortCarBlast #Delhi pic.twitter.com/OOUX0Ud9wB
— Soundar C / சௌந்தர் செ (@soundarc2001) November 10, 2025
Delhi Red Fort blast: कब और कैसे हुआ विस्फोट
दिल्ली अग्निशमन सेवा को शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट की सूचना मिली. विस्फोट में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है और 20 अन्य घायल हुए हैं. यह विस्फोट सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुआ. विस्फोट में कई अन्य वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुँचा. विस्फोट के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई.
विस्फोट के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. शाह ने कहा कि घटना की “सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए” जाँच की जा रही है और परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत किए जाएँगे.
शाह ने कहा कि दिल्ली अपराध शाखा और दिल्ली विशेष शाखा की टीमें सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुँच गईं. उन्होंने कहा कि एनएसजी और एनआईए की टीमों ने फोरेंसिक विभाग के साथ मिलकर गहन जाँच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जाँच की जा रही है.
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि शाम करीब 6.52 बजे लाल किले के पास एक “धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी”. गोलचा ने कहा, “उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट के कारण आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सभी एजेंसियाँ, जैसे कि एफएसएल, एनआईए, यहाँ मौजूद हैं…”.
ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव के महासमर का अंतिम दिन,4 लाख सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में होगा मतदान,ड्रोन…

