Wednesday, February 18, 2026

65 वर्षीय पिता ने अपनी ही 16 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस ने एक 65 साल के शख़्स को गिरफ़्तार किया है,जिसने अपनी ही 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया की मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई.

पीडिता की शिकायत पर मामले का खुलासा

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की पीड़िता की शिकायत के आधार पर हमने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,376(N) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6,8,10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार किया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता इसी साल मार्च महीने में अपने सौतेले भाई के पास मिलने गई थी.जिस समय लड़की आरोपी के घर पहुंची,उस समय वहां कोई और नहीं था. इसका फायदा उठाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को ना बताने की धमकी दी.कुछ महीनों बाद अचानक से पीड़िता के पेट में दर्द उठा और उसकी मां दर्द की शिकायत के बाद नजदीकी हॉस्पिटल लेकर गई,जहां डॉक्टर ने चेक किया तो पता चला की लड़की गर्भवती है,इसके बाद पीड़ित लड़की ने पूरी जानकारी अपनी मां को बताई. पूरे मामले में जानकारी मिलने क बाद लड़की की मां ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.

Latest news

Related news