बुधवार को छपरा जिले के माझी में बड़ा नाव हादसा हुआ है. छपरा जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मटियार घाट पर हुए हादसा में अबतक 5 शव बरामद किए गए है जबकी 18 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर थी. जिसमें से तीन को बचाया लिया गया है. बाकी लोगों की तलाश जारी है.
बुधवार को छपरा जिले के माझी में बड़ा नाव हादसा हुआ है. छपरा जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर हुए हादसा में अबतक 5 शव बरामद किए गए है जबकी 18 से ज्यादा लोगों के अब भी लापता होने की खबर है. pic.twitter.com/OT4wwQ2TAa
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) November 1, 2023
हादसे का शिकार सभी लोग किसान हैं
बताया जा है कि नाव पर सवार सभी लोग पेशे से किसान हैं जो दियारा में खेती करते हैं. बुधवार को दियारा में अपने खेतों में काम करने के बाद सभी नाव पर सवार होकर अपने-अपने घर के लिए लौट रहे थे तब ये हादसा हुआ. हादसे की वजह अचानक नाव का असंतुलित होकर सरयू नदी में पलट जाना बताया जा रहा है. हादसे का शिकार लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं.
राहत बचान का काम जारी है
अबतक मिली जानकारी के मुताबिक राहत बचाव का काम जारी है. फिलहाल पांच शव को बरामद किया गया है. जबकि करीब 18 लापता लोगों में से तीन को बचाया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सारण के डीएम, एसपी, एसडीपीओ, एसडीओ सहित प्रशासनिक टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से ही राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

