Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News Mahakumbh Stampede: 30 की मौत, 60 घायल; 25 की हुई पहचान-डीआईजी, अखाड़ों...

Mahakumbh Stampede: 30 की मौत, 60 घायल; 25 की हुई पहचान-डीआईजी, अखाड़ों ने किया स्नान

0
216

Mahakumbh Stampede: बुधवार तड़के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में भगदड़ जैसी घटना घटने से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य घायल हो गए. महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया की मरने वालों में से 25 की पहचान हो गई है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर पवित्र स्नान के लिए घाटों पर भारी भीड़ उमड़ने के दौरान बुधवार को संगम में भगदड़ मच गई.

Mahakumbh Stampede: 30 लोगों की मौत, 60 घायल

महाकुंभ डीआईजी वैभव कृष्ण ने बुधवार को कहा, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में भगदड़ जैसी घटना के बाद 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 घायल हो गए,

25 मृतकों की पहचान हो चुकी है- डीआईजी

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण के अनुसार, 25 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि शेष पांच की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने बताया की भगदड़ में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है. कोई भी गंभीर नहीं है, सभी खतरे से बाहर हैं.’

सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन शुरू की

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में भगदड़ की घटना के बाद अपने प्रियजनों को न ढूंढ पाने वालों के लिए हेल्पलाइन 1920 शुरू की.

अखाड़े ने किया स्नान, प्रशासन ने बरसाएं फूल

इस बीच, अखाड़ों के सदस्य मौनी अमावस्या के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ करने के लिए बुधवार को कम संख्या में त्रिवेणी संगम पर एकत्र हुए.
पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद पुरी ने अमृत स्नान करने के बाद एएनआई से बात करते हुए कहा कि महाकुंभ में आज की भगदड़ जैसी स्थिति के बाद निरंजनी अखाड़े के लोग कम संख्या में पवित्र स्नान करने आ रहे हैं.
इस बीच पवित्र ‘अमृत स्नान’ के लिए संगम, प्रयागराज की ओर जा रहे साधु-संतों पर हेलीकॉप्टरों द्वारा पुष्प वर्षा की गई.

ये भी पढ़ें-Saudi Arabia Road Accident: सड़क दुर्घटना में 9 भारतीयों की मौत, एस जयशंकर ने कहा-हर संभव मदद के लिए तैयार