Friday, February 13, 2026

Deported : अवैध रूप से भारत में रह रहे 28 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया

दिल्ली  :  मार्च के महीने में द्वारका जिले में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों deport किया गया. अवैध तरीके से देश में रहने वाले विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई हुई. इन्हें पकड़ने के लिए डीसीपी द्वारिका की निगरानी में  टीम बनाई गई थी. एएटीएस, एंटी-नारकोटिक्स सेल और पीएस मोहन गार्डन, द्वारिका जिले की टीमों का गठन किया गया. ये  टीमें विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए कार्रवाई में जुट गईं.  वैसे लोग जो बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे हैं. गठित टीम ने 28 विदेशी नागरिकों को पकड़ने में सफलता हासिल की.

पकड़े गए ज्यादातर नागरिक अफ्रीकी देश से

जैसा कि पाया गया है गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर अफ्रीकी देशों के निवासी हैं.  पकड़े गए लोगों में 25 घाना और नाइजीरिया के हैं. जबकि 2 उज्बेकिस्तान और 1 चीनी नागरिक है.

वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी

दरअसल पकड़े गए सभी लोग बिना वैध वीजा के पाए गए. उन्हें FRRO के सामने पेश किया गया. उन सभी को देश से निकालने का आदेश दिया. गिरफ्तारी के बाद इन लोगों को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया . इस वर्ष अब तक, कुल 82 विदेशी नागरिकों को भारत से निर्वासित किया जा चुका है.  पिछले साल 2022 में कुल 437 विदेशी नागरिकों को निर्वासित (deport) किया गया था.

कार्रवाई होती रहती है

आपको बता दें कि समय समय पर भारत में इस तरह की कार्रवाई होती रहती है.अकसर विदेशी मेहमान जो यहां काम करने आते हैं. या फिर पढ़ने आते हैं. या घूमने आते हैं. ये लोग कई बार भारत से वापस नहीं जाते. ऐसा ज्यादातर उस देश के नागरिक करते हैं जो देश गरीब है. जहां रोजी रोटी की समस्या ज्यादा है.ऐसे में विदेशी नागरिक वीजा खत्म होने के बाद भी वापस नहीं जाते. वो यहीं भारत में कुछ काम तलाश लेते हैं. वैसे वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भारत में रुकना गैरकानूनी है . इसके बाद भी वो इस बात को नहीं बताते हैं . छुपकर यहीं रहने लगते हैं.ऐसे ही विदेशी नागरिकों के खिलाफ अकसर कार्रवाई की जाती है.

Latest news

Related news