Akhnoor blast: जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आईईडी विस्फोट में 2 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

Akhnoor blast: मंगलवार को भारतीय सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के लालेली में एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए हैं.

Akhnoor blast: व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट लिख दी जानकारी

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट में कहा, “#अखनूर सेक्टर के #लालेली में बाड़ के पास गश्त के दौरान संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट की खबर मिली है, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गई है.
हमारे सैनिक क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए हुए हैं और तलाशी अभियान जारी है.
व्हाइट नाइट कॉर्प्स दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है और श्रद्धांजलि देता है.”

मोर्टार शेल को निष्क्रिय किया गया था

पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि इससे पहले दिन में अखनूर सेक्टर में एक मोर्टार शेल मिला था, जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि नामंदर गांव के पास प्रताप नहर में सुबह करीब 10 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने मोर्टार शेल देखा था.
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया, जिसने विस्फोटक पदार्थ को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया था.

ये भी पढ़ें-Supreme Court: ‘डेटा मिटाएं नहीं, दोबारा लोड करें’ EVM के सत्यापन की मांग वाली याचिका पर चुनाव आयोग को निर्देश

Latest news

Related news