Wednesday, February 18, 2026

कानपुर के गौरव अरोड़ा समेत 16 भारतीय नाइजीरिया में बने बंधक, भारत सरकार से मदद की गुहार

कानपुर : शहर के गोविंद नगर इलाके में रहने वाले अरोड़ा परिवार का इन दिनों रो-रो कर बुरा हाल है. इस परिवार के गौरव अरोड़ा को मर्चेंट नेवी थर्ड रैंक में हाल ही में तैनाती मिली थी.

गौरव अरोड़ा ने हाल ही में हिरोई गार्डन नाम की एक कम्पनी को जॉइन किया था और 12 अगस्त को नाइजीरिया में इनके जहाज को नाइजीरिया नेवी ने बिना कोई वार्निंग दिए पकड़ने पहुँच गई. उस जहाज में 26 लोगों का दल था जो क्रूड ऑयल निकालने के लिए नाइजीरिया गया था. वहां से निकलकर सब लोग एकुवटोरियलगिरी देश पहुंचे जहाँ नाइजीरिया नेवी के आदेश पर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है. इस दल में शामिल 15 लोगों को होटल में और 11 लोगों को शिप पर ही रखा गया है.

कानपुर में मौजूद गौरव अरोड़ा का परिवार भारत सरकार से इन सभी 16 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहा है. नाइजीरिया में मौजूद गौरव अरोड़ा और अन्य भारतीय दल के लोगों ने एक वीडियो संदेश भेज कर जल्द से जल्द भारत सरकार से उन्हें  वहां से सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है.

Latest news

Related news