Tuesday, February 17, 2026

उत्तराखंड के चमोली में बारिश और बाढ़ के बीच हादसा,करंट लगने से 16 लोगों की मौत

देहरादून    उत्तराखंड के चमोली (Chamoli) में लगातार बारिश के बीच अलकनंदा नदी के किनारे एक ट्रांसफरमर के फट जाने से बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में 16 लोगों की जान चली गई है.गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से बात की. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेजेस्ट्रियल जांच के आदेश दिये हैं.

अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफरमर फटा

समाचार एजेंसी ANI के मुकाबिक उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर निर्माणाधीन नमामि गंगे परियोजना के तहत इलेक्ट्रीफिकेशन के दौरान ट्रांसफरमर फटा. आस पास के इलाके में करेंट फैल गया. करंट लगने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है. इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है.

घटना के बाद प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. वही सीएम घटना स्थल पर हालात की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं

गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे मामले में जानकारी लेने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की और पीडित परिवारों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है . घायलों को चामोली से हेलिकॉप्टर के जरिये ऋषिकेष  AIIMS लाया जा रहा है.

Latest news

Related news