Abdullah Azam sentenced 7 years jail : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं. अब्दुल्ला आजम के रामपुर के अदालत ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई है. ये फैसला दो पासपोर्ट रखने के मामले में सुनाई गई है. अदालत ने आजम पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है.
ये मामला साल 2019 का है जब अब्दुल्ला आजम पर एक पासपोर्ट रहते हुए फर्जी दस्तावेंजो के आधार पर दूसरा पारपोर्ट बनाने का मामला दर्ज हुआ था. इसी मामले में अब रामपुर की अदालत में फैसला आया है. अदालत ने पासपोर्ट बनवाने क लिए दिये गये फर्जी दस्तावेजों और पहचान पत्रों के उपयोग को गंभीर अपराध माना है.
अब्दुल्ला आजम पर साल 2019में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने आईपीसी की धारा 420 यानी धोखाधड़ी, धारा 467, 468 यानी फर्जी दस्तावेज, धारा 471 यानी पहचान पत्रों में फर्जीवाड़ा के तहत मामला दर्ज कराया था. इसी मामले में रामपुर की अदालत में इस पर आज सुनवाई पूरी होन के बाद फैसला सुनाया गया है.
Abdullah Azam पर क्या है आरोप ?
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम पर आरोप था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेंजो के आधार पर दो-दो पासपोर्ट और पैन-कार्ड बनवाए. एक पैनकार्ड और पासपोर्ट उनके असली नाम से है और दूसरा अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेजों यानी नकली नाम, नकली पता और अन्य पहचान के आधार पर बनवाया गया. अबदुल्ला आजम पर आरोप था कि वो इन फ्रजी पासपोर्ट, पैन कार्ड के जरिये बैंकिंग, वोटिंग या अन्य संवेदनशील काम करना चाहते थे.
इस समय जेल में बंद हैं अब्दुल्ला आजम
अब्दुल्ला आजम इस समय जेल में ही हैं . उन्हें दो पैनकार्ड मामले में दोषी पाये जाने के बाद सजा हुई थी. शुक्रवार की सुनवाई आज के लिए आजम खान को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट मे पेश किया गया. इस मामले में शुक्रवार को अंतिम बहस हुई, जिसके बाद कोर्ट ने ना केवल उन्हें 7 सला की सजा सुनाई बल्कि 50 हजार का जुर्माना भी लगा दिया. फैसले में कहा गया कि ‘इस तरह का अपराध समाज और राष्ट्र के लिए खतरनाक है क्योंकि फर्जी दस्तावेजों से अपराध, दंगा, पहचान की धांधली हो सकती है.’
पहले से नकली जन्म प्रमाण पत्र और फर्जी पैन कार्ड के मामले में 7-7 साल की सजा काट रहे अब्दुल्ला आजम को ये तीसरी सजा है. रामपुर जिला जेल में बंद अब्दुल्ला आजम की स्थिति इस सजा के ऐलान के बाद और खराब हो गई है. आपको बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता और अबदुल्ला आजम के पिता आजम खान भी इस समय रामपुर की जिला जेल मे ही बंद हैं. आजम खान और अब्दुल्ला आजम 17 नवंबर 2025 से इसी जेल में रखे गये हैं.

