Thursday, February 26, 2026

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू हैं भारत के कर्जदार, खुद प्रधानमंत्री मोदी को बताई खास बात

Netanyahu India Connection : पीएम मोदी की इजराइल यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने एक ज्वाइंट सेशन को संबोधित किया. प्रधानमंत्रा मोदी ने अपनी यात्रा को बेहद खास बताया. दोनो देशों के बीच कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए.  इसी बीच येरुसलम में ज्वांइट प्रेस सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी एक निजी बात साझा की, जो जम कर वायरल हो रही है.

‘पहली बार अपनी होने वाली पत्नी से भारतीय रेस्टरेंट में मिला था..

पीएम नेतन्याहू ने कहा कि वो निजी तौर पर भारत के कर्जदार है और केवल वही नहीं , उनके बच्चे भी एक तरह से भारत के कर्जदार है क्योंकि अपनी शादी से पहले जब वो अपनी होने वाली पत्नी सारा से मिले थे तब उनकी मुलाकात तेल अवीव में एक भारतीय रेस्टरेंट में हुई थी.  रेस्टोरेंट का नाम Tandoori Tel Aviv है, जो तेल अवीव में एक प्रसिद्ध भारतीय रेस्टोरेंट है, जिसकी मालकिन रीना पुष्कर्णा (Reena Pushkarna) हैं. रीना पुष्कर्णा भारतीय मूल की हैं और इज़राइल में “Curry Queen” के नाम से जानी जाती हैं.

नेतन्याहू ने बताया कि उस रेस्टोरेंट में उनकी पत्नी सारा से उनकी मुलाकात बेहद खुशगंवार रही क्योंकि वहां का खाना बेहद लजीज था. उन्होंने कहा कि खाना जबरदस्त था, सारा को भारतीय भोजन पहली बार मिला था, डेट बहुत अच्छी रही… इसलिए मैं और मेरे बच्चे भारत के ऋणी हैं.”

सारा नेतन्याहू को भी पसंद है भारत 

हलांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू (Sara Netanyahu) का भारत से कोई पारिवारिक या मूल (Indian origin/family) कनेक्शन नहीं है. उनका जन्म और परिवार की पृष्ठभूमि पूरी तरह से इज़राइली है. उनका जन्म 1958 में किर्यात तिवोन (इज़राइल) में हुआ था और उनके माता-पिता भी इज़राइली/यहूदी मूल के थे . पिता पोलैंड से आए थे लेकिन परिवार इज़राइल में रहने लगा था.

पीएम नेतन्याहू ने भारत के साथ अपनी मैत्री को खास बताते हुए एक और खास चीज की, जो सोशल मीडिया में जम कर वायरल है. पीएम मोदी जब इजारइल यात्रा पर पहुंचे तो पीएम नेयतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ उनका स्वागत करने एयरपोर्ट आये. उस समय सारा नेतन्याहू ने केसरिया रंग के परिधान पहने हुए थे. नेतन्याहू ने पीएम मोदी को अपनी पत्नी की परिधान दिखाते हुए कहा कि उनकी पत्नी के कपड़े का रंग उनके सैफरन पॉकेट स्क्वेयर से मिलता है. नेतन्याहू ने इसे पॉइंट आउट किया तो पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा “That’s saffron!”इस दौरान सारा ने पीएम मोदी से कहा कि भारत “wonderful country” है  और दोबारा घूमने की इच्छा जताई.

 

Latest news

Related news