Saturday, March 7, 2026

Train accident: सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के 5 डिब्बे इंजन से अलग हुए, बेतिया मझौलिया स्टेशन के पास हुआ हादसा

बिहार के मुजफ्फरपुर में चलती ट्रेन के डिब्बे अलग होने की घटना की खबर है. घटना नरकटियागंज रेलखंड पर बेतिया मझौलिया स्टेशन के पास हुई है. बताया जा रहा है कि 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे इंजन से अलग हो गए.

किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है

ट्रेन रक्सौल से आंनद बिहार टर्मिनल जा रही थी. बताया जा रहा हैं कि मझौलिया स्टेशन से ट्रेन के निकलते ही कोच अलग हो गए. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है. हादसे की वजह कपलिंग का टूटना बताया जा रहा है. घटना के बाद रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

Latest news

Related news