केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों, युवाओं के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत है- अरुण यादव

पटना,। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के लंबे संघर्ष तथा जनदबाव की जीत है। लोकतंत्र की जीत है। यह केवल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग की स्वीकारोक्ति है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे मात्र से बात खत्म नहीं हो गई है। केंद्र सरकार को अब शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को चुस्त दुरुस्त करना होगा। नीट पेपर लीक उपरांत डिप्रेशन में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा राशि देना होगा। प्रभावित छात्रों को न्याय और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। आंदोलन के दौरान छात्र, युवाओं पर हुए दर्ज मुकदमा वापस लेना होगा। आंदोलनरत छात्र, युवाओं की सभी मांगों को पूरा करना होगा।

Latest news

Related news