Wednesday, March 4, 2026

फिल्म देवरानी जेठानी 2 का पोस्टर आउट ,दूसरा पार्ट पहले से भी ज्यादा मजेदार

मुंबई : भोजपुरी फिल्म के मशहूर निर्देशक Pradeep singh की फिल्म देवरानी जेठानी के पहले पार्ट की जबर्दस्त कामयाबी के बाद अब दूसरे पार्ट देवरानी जेठानी 2 का पोस्टर भी आउट हो गया हैं ,जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. ये फिल्म देवरानी-जेठानी के रिश्तों पर आधारित हैं. फिल्म में अभिनेत्री अंजना सिंह और संचिता बनर्जी देवरानी जेठानी के रुप में आपस मैं उलझती हुई दिखाई गई हैं ,वही दूसरी तरफ पति की भूमिका निभाने वाले  देव सिंह और गौरव झा दोनों को अलग करते हुए नजर आ रहे हैं.

 

Pradeep singh
Pradeep singh

 

देवरानी जेठानी2  पहले पार्टी के तरह दूसरा पार्ट भी इंटरेस्टिंग

इस फिल्म के आउट लुक से पता चलता हैं की ये फिल्म भी पहले पार्ट की तरह और भी इंटरेस्टिंग हैं. इस फिल्म को मशहूर निर्देशक अजय कुमार झा ने डायरेक्ट किया है. बता दें कि इस फिल्म के भाग 1 में देवरानी जेठानी ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली थी. फिल्म को मिली सफलता के बाद प्रदीप सिंह ने फिल्म के दूसरे भाग के बारे में भी बात की थी जो अब पूरी हो रही हैं.

Pradeep singh ने बताया की जैसे फिल्म देवरानी जेठानी थी उसकी तरह ही भाग 2 भी काफी मजेदार हैं. इस फिल्म की कहानी एसके चौहान द्वारा लिखा गया हैं . प्रदीप सिंह कहते हैं देवरानी जेठानी का रिश्ता अक्सर तकरार के रूप में देखा गया है, लेकिन हम अपनी फिल्म में कुछ हटकर दिखाएँगे जो काफी दिलचस्प होगी फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी खूब नजर आएगा तो इमोशंस की भी कमी नहीं दिखेगी। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया हैं और यह फिल्म जब भी रिलीज होगी, तब दर्शकों को भी काफी पसंद आएगी और वह इसे अपने परिवार के साथ मिलकर देख सकते हैं.

ये भी पढ़े :-

Rakesh Mishra के नए भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल

वही वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन से बनी फिल्म देवरानी जेठानी 2 मैं कई कलाकारों ने मिलकर काम किया हैं संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव,मुन्ना दुबे और शेखर मधुर हैं। इस फिल्म के पोस्टर के बाद क्या बेशब्री से इंतज़ार रहेगा ,अपनी राय कमेंट करके बताये

Latest news

Related news