Thursday, February 12, 2026

Prashant Kishor: सिर्फ सीएम बदलने से नहीं बदलेगा बिहार, बिहार बदलने के लिए व्यवस्ता बदलनी होगी-प्रशांत किशोर

पूर्वी चंपारण के केसरिया इलाके में जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक जनसभा की. प्रशांत किशोर ने इस जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को बदलने के लिए सिर्फ मुख्यमंत्री को बदलना काफी नहीं होगा. बिहार बदलना है तो पूरी व्यवस्था को बदलना होगा.

 

ये भी पढ़ें- हरदोई में इंसाफ मांगना पड़ा भारी, प्रार्थी को शहर कोतवाल ने जड़ा थप्पड़..

बिहारी बेवक़ूफ़ नहीं है

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा बिहार की जमीन में कोई कमी नहीं है, यहां के जमीन को नेताओं और व्यवस्थाओं ने बर्बाद करके रख दिया है. आज हमें दूसरे राज्यों के लोग बेवक़ूफ़ समझते हैं. हम बेवक़ूफ़ नहीं है, यहां की व्यवस्थाओं ने हमें बेवक़ूफ़ बना दिया है. प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा, जिस दिन बिहार की जनता जाग जाएगी और अपने परिवार के लिए सही सरकार चुन कर लाएगी, उस दिन उनके लिए विकास की धारा खुद बहने लगेगी.

बिहारी मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुआ है

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा, आज हमारे नौजवान भाई 10-15 हजार की नौकरी पाने के लिए दूसरे राज्यों में भटकते हैं. क्या अगर व्यवस्थाओं को सुधारा गया तो यही लोग बिहार में रोजगार पैदा नहीं कर सकते? बिल्कुल कर सकते हैं. हम बिहारियों में ताकत की कोई कमी नहीं है, न ही बिहारी मजदूर बनने के लिए पैदा हुआ है, व्यवस्थाओं ने बिहारियों को मजबूर किया है. जिसे हम बिहारियों को एक साथ सुधारना होगा.

Latest news

Related news