जन सुराज पदयात्रा में बोले प्रशांत किशोर,“नेता आते नहीं, हालात सुधारे कौन?”

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा इनदिनों पश्चिमी चंपारण में है. यहां की रनाहा पंचायत में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आपके नेता आपके क्षेत्र में आते ही नहीं हैं, आपकी समस्या से अवगत ही नहीं है, तो फिर आपकी यह स्थिति कौन सुधारेगा?

अफसरशाही पर प्रशांत किशोर का हमला
प्रशांत किशोर ने लोगों के साथ अपनी पदयात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि अफसरशाही का आलम ऐसा है कि विकास के सारे प्रयास बस कागजों पर ही हैं. नेता जी को अफसर ने बता दिया कि आपके गांव, पंचायत को ओडीएफ प्रमाणित किया गया और नेताजी ये मान बैठें हैं.

कागज़ों पर चल रही है योजनाएं
प्रशांत किशोर ने कहा, पदयात्रा के दौरान हमने देखा कि लोग आज भी सड़कों पर ही शौच करने को मजबूर हैं. धरातल पर प्रत्यक्ष रूप से हमें देखने को मिल रहा है कि कैसे सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ है. मोदी जी का स्वच्छ भारत और नीतीश कुमार का शौचालय सिर्फ कागजों पर ही बना है.”

Latest news

Related news