Monday, February 16, 2026

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर नीतीश कुमार ने किया माल्यार्पण बोले- बाबा ने इतना सुंदर संविधान बनाया

राजधानी पटना में हाईकोर्ट के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री मौके पर मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा अंबेडकर जी के प्रति मन में बहुत भाव है , इतने अच्छे ढंग से समाज की रचना की.

सीएम ने गंगा कटान पर क्या कहा
कटिहार दौरा की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी के बगल में कुछ लोगों ने शिकायत की है कि जमीन धंस गया है. मैंने गंगा नदी में हो रहे कटाव का एरियल सर्वे किया है. अब उन चीजों को जाकर देखना है.

एग्जिट पोल पर बोले नीतीश कुमार- जनता मालिक है
गुजरात, हिमाचल और दिल्ली एमसीडी के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कौन आएगा जनता मालिक है. जनता जो चाहेगी वही फैसला देगी.

Latest news

Related news