Thursday, February 12, 2026

समाजवाद के नाम पर शासन करने वाले नीतीश-लालू ने पिछले 35 सालों में बिहार को खोखला कर दिया: प्रशांत किशोर

उत्तर बिहार में जन सुराज पदयात्रा निकल रहे प्रशांत किशोर इन दिनों पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड में है. प्रशांत किशोर ने बुधवार को हरपुर पंचायत में लोगों से संवाद किया. यहां प्रशांत किशोर ने एक बार फिर लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार गरीबी के कुचक्र में घिरा हुआ है, यहां गरीबों के पास न शिक्षा है, न जमीन है. ऐसी स्थिति में गरीबी मिटेगी कैसे?


प्रशांत किशोर ने कहा ” पिछले 35 साल से समाजवाद के नाम पर शासन करने वाले दोनों लोग (लालू-नीतीश) भूमि सुधार को लागू नहीं किया. जिसके परिणामस्वरूप बिहार में 100 में से 60 लोगों को आज जमीन नसीब नहीं है.

Latest news

Related news