Khan Sir Questioned in Firing Case : पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान खान जीएस स्टडीज के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया है. शुरुआत में जिस मामले को कोचिंग संस्थानों के बीच कथित कारोबारी प्रतिस्पर्धा और साजिश से जोड़कर देखा जा रहा था, अब उसी केस में सामने आए CCTV फुटेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर सीसीटीवी वीडियो वायरल है.
See, the real face of the coaching mafia. Khan Sir and his body guard were caught firing outside his coaching centre. Look who is firing and whom @PatnaPolice24x7 arrested?pic.twitter.com/iPisudHAcs https://t.co/E2flwcq8vV
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) June 4, 2026
घटना के बाद खान सर ने मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि उनके कोचिंग सेंटर पर हुआ हमला पड़ोसी कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों द्वारा कराया गया था और इसके पीछे बिजनेस राइवलरी थी। उनके इस बयान के बाद पुलिस ने पड़ोसी ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन आनंद को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।

