Tuesday, February 17, 2026

Nalanda News: घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकान का सामान जलकर हुआ खाक

मो. महमूद आलम,संवाददाता, नालंदा: नालंदा के एक घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत ये रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ

कब और कैसे हुई घटना

नालंदा के नगर थाना क्षेत्र कल्याणपुर मोहल्ला में दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई. जिससे कमरे में रखी करीब 5 लाख रुपए के संपाति जलकर खाक हो गई. पीड़ित गृहस्वामी बनारसी चौधरी की पत्नी मालती देवी ने बताया कि नीचे में श्रृंगार की दुकान चलाती है. दुकान पर बैठी हुई थी इसी दौरान पड़ोसियों ने ऊपर के कमरे से धुआं निकलने की बात बताई. इसके बाद दौड़कर अंदर गए तो कमरे का नजारा देख दंग रह गई धीरे-धीरे आग की लपट तेज हो गई. स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए जुगाड़ लगाकर आग पर काबू पाया.

हालांकि सूचना पर दमकल की गाड़ी व बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. हलांकि तब तक कमरे में रखा करीब 5 लख रुपए मूल्य के सामान जलकर खाक हो गया. वहीं, घटना के संबंध नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर गई थी पीड़ित द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-Nalanda News: फ्लिपकार्ट के दफ्तर में मारपीट का वीडियो वायरल, बाइक की टक्कर को लेकर हुई थी मारपीट-पुलिस

Latest news

Related news