Tuesday, February 17, 2026

कुढ़नी विधानसभा चुनाव: सीएम नीतीश कुमार 2 दिसंबर , 30 नंवबर को तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी करेंगे प्रचार

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है. यहां महागठबंधन की ओर से जेडीयू चुनाव लड़ रही है. जिसके लिए महागठबंधन के सभी 7 साथी दल जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल समेत सभी के नेता चुनाव प्रचार करेंगे.
कब कौन करेगा प्रचार
कुढ़नी उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से प्रचार की तारीख तय कर ली गई है. उसके मुताबिक 30 नवंबर को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनाव प्रचार करेंगे. सीएम नीतीश 2 दिसंबर कों कुढ़नी में प्रचार करेंगे. वहीं महागठबंधन के अन्य नेता भी प्रचार में आएंगे. इस बात की जानकारी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को दी.
कुशवाहा ने कहा कि, कुढ़नी में महागठबंधन में तमाम दलों के नेता चुनाव प्रचार करने जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि, महागठबंधन के घटक दलों के बीच किसी प्रकार कोई मतभेद नहीं है सभी लोग एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और इस सीट पर जेडीयू की ही जीत होगी.
कुशवाहा ने कहा कि, इस सीट पर हमारे प्रत्याशी मनोज कुशवाहा की जीत पक्की है. उनको हर वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है. मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास को लोग सराहा रहे हैं और हमारी सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं. कुढ़नी की जनता यह तय कर चुकी है कि वो बिहार का विकास और रोजगार देने वाली पार्टी को अपना वोट देंगे.

Latest news

Related news