Wednesday, February 18, 2026

कटिहार में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या,  कटिहार पुलिस लाइन में थी तैनात

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के भटवाड़ा पंचायत NH 81 पर अज्ञात अपराधियों ने एक 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई . वारदात बुधवार देर शाम को हुई. युवती की सरेराह के हत्या के बाद से इलाके में सनसनी है.स्थानीय लोगों के मुताबिक गोली तब मारी गई जब वो सड़क पार कर रही थी.अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक युवती की पहचान कटिहार पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही प्रभा कुमारी के रूप में हुई है

पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का होने की बात कही जा रही है. घटना के बाद कोढ़ा पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है .अपराधियों की क्या मंशा थी और क्यों गोली मारी इस विषय में कुछ आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

Latest news

Related news