भागलपुर (अजय कुमार, रिपोर्टर) के सबौर में हुए होली मिलन समारोह में त्योहार के नाम पर जमकर फूहड़पन का प्रदर्शन हुआ. मौका राजनीतिक नेताओं के होली मिलन समारोह का था. समारोह में मंत्री ललित यादव, जदयू सांसद अजय मंडल, पूर्व विधायक, राजद के जिलाध्यक्ष समेत कई नेता शामिल हुए.
कार्यक्रम की शुरुआत तो होली मिलन से हुई लेकिन देखते देखते समारोह में अश्लीलता के प्रदर्शन होने लगा. बार बालायें स्टेज पर ठुमके लगा रही थी और नेता और उनके कार्यकर्ता उनके ठुमकों पर झूमते नजर आ रहे थे. त्योहारों के नाम पर अश्लीलता और फूहड़पन का खुला नाच यहां हुआ.
मंच पर हो रही फूहड़ता को देखकर कुछ नेता तो कुर्सियां छोड़ बाहर जाते भी दिखे..
भागलपुर के सबौर में महागठबंधन के होली मिलन समारोह में बार बालाओं ने लगाये ठुमके..नेता और कार्यकर्ता सब मस्त ….#होली #Holi pic.twitter.com/FwxDp7W3h2
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) March 7, 2023

