Jharkhand Municipal Elections, Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ पर सीएम के आने पर लोग उनसे मिलने और कल्पना सोरेन की फोटो लेने के लिए उत्सुक हो गए।
आम मतदाता की तरह लाइन में खड़े हुए
सीएम और कल्पना सोरेन ने किसी विशेष सुविधा का उपयोग किए बिना आम मतदाता की तरह लाइन में लगकर वोट डाला। मतदान के बाद हेमंत सोरेन ने अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर फोटो खिंचवाई।
लोगों और युवाओं को अपील
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में हेमंत सोरेन ने जनता से अपील की कि वोटिंग में अधिक से अधिक भागीदारी करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को संदेश दिया कि हर वोट कीमती है और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

