Thursday, March 5, 2026

Gopal Mandal- ‘जानकारी न होने के कारण लालू को बहुत बच्चे हैं’,जेडीयू के मसखरे विधायक का लालू और पीएम पर व्यंग्य

भगलपुर :अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जनता दल यूनाइटेड के विधायक और नीतीश कुमार के पसंदीदा मसखरे बड़बोले गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ़ Gopal Mandal ने आज फिर एक ऐसा बयान दिया जो चर्चा में है. गोपाल मंडल शुक्रवार को भागलपुर समाहरणालय पहुंचे थे.

लालू यादव खुद एक सीधे व्यक्ति है- गोपाल मंडल

गोपाल मंडल से लोगों ने परिवार वाद पर सवाल किया तो अपने अंदाज में गोपाल मंडल ने टिप्पणी कर दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव परिवारवाद पर क्यों कुछ बोलेंगे ? लालू यादव खुद एक सीधे व्यक्ति है, उनकी शादी छात्र जीवन में ही हो गई थीं. लालू यादव को जानकारी नहीं थी इसकी वजह से उन्होंने कई बच्चे पैदा कर लिए. अगर लालू यादव ने ज्याद बच्चे पैदा कर लिए तो कर लिए, उन्होंने आगे कहा हमारे भी चार बच्चें हैं, दो लड़का और दो लड़की.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri: जम्मु से लेकर आंध्र प्रदेश तक शिव मंदिरों में दिखी भक्तों की भीड़, अयोध्या में राम मंदिर में भी लगा श्रद्धालुओं का तांता

Gopal Mandal ने PM मोदी पर साधा निशाना

लोगों को इससे किसी तरह की परेशानी क्यों होती है पता नहीं, इसके बाद गोपाल मंडल ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मां के देहांत के समय बाल नहीं कटाये, नरेंद्र मोदी बड़े नेता है, सभी की अपनी अपनी सोच होती है लेकिन हिंदू सभ्यता के मुताबिक अगर परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो बाल जरूर काटवाने चाहिए. नरेंद्र मोदी RSS के लोग है, हो सकता है आरएसएस के लोग ऐसा नहीं करते होंगे लेकिन हिन्दू धर्म में तो होता है.

Latest news

Related news