बिहार के वैशाली जिले के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ करने का वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लड़कियों का यह हंगामा स्कूल में बैठने की व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के खिलाफ था. घटना वैशाली जिले के महनार स्थित गर्ल्स हाई स्कूल की है.
लड़कियों ने खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी को घेर
मंगलवार को वैशाली में महनार गर्ल्स हाई स्कूल में बैठने की व्यवस्था नहीं होने और अन्य असुविधाओं को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया. छात्राओं ने वैशाली जिले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के वाहन में तोड़फोड़ भी की.
हंगामा कर रहे छात्रों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी को घेर रही हैं और उस पर पथराव कर रही हैं.
This video is of girls high school, Mahnar Vaishali.
Total registered student is around 2400 but the capacity is only for around 1000 students.
When students starts coming to school, they start facing problems to find the seat in class and this is the result. pic.twitter.com/gtwAdUAV8P— Rajnish Singh 🇮🇳 (@rajnishvirat) September 12, 2023
छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम किया
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, छात्रों ने संस्थान में बैठने की उचित सुविधाओं के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग 122 बी को जाम कर दिया था. महिला अधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस विरोध स्थल पर पहुंची और मोर्चा संभाला. पुलिस पर छात्रों को थप्पड़ मारने का आरोप है जिसके बाद छात्रों ने बिहार शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अहिल्या कुमार की एसयूवी (स्कॉर्पियो) पर पथराव शुरू कर दिया.
हम मामले पूरी तरह से जांच कर रहे हैं- SDO महनार
वहीं SDO महनार नीरज कुमार का कहना है कि, “क्लास रूम में बैठने की समस्या है, इसे लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया. इन्होंने चक्का जाम भी किया. फिलहाल स्थिति को नियंत्रित किया गया है. इस स्कूल के साथ-साथ अन्य स्कूलों में भी बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने की जानकारी मिली है. हम मामले पूरी तरह से जांच कर रहे हैं.”
ये भी पढ़ें- G-20 Side effect: अमेरिका से आयातित सेब पर 20% सीमा शुल्क में छूट, परेशान कश्मीर, हिमाचल का किसान?

