जहानाबाद में इन दिनों विदेशी कलाकारों Russian artist’s का जमावड़ा लगा हुआ है. सोमवार, 27 नवंबर को य़हां इंडो रशियन कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया . जहानाबाद के टाउन में पहली बार विदेशी कलाकारोंRussian artist’s का जमघट लगा था.
Russian artist’s के साथ ICCR ने आयोजित किया कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय संस्कृति संबंध परिषद विदेश मंत्रालय ने किया था. इस मौके पर भारतीय संस्कृति संबंध परिषद विदेश मंत्रालय के रीजनल डायरेक्टर ताविशी बहल पांडेय ने कहा कि बिहार में अब विभिन्न जिलों में भी विदेशी कला कि प्रस्तुति की जा रही है. जिससे लोग विदेश में कला और संस्कृति को समझें. ग्रास रूट तक कला संस्कृति की पहुंच बने. लोगों को समझ आए कि दुनिया बहुत बड़ी है और बहुत सारे कल्चर ट्रेडिशन हैं.
जहानाबाद में रशियन कलाकारों ने बंधा समां… झूम कर नाचे लोग.. pic.twitter.com/V7OOUKmscQ
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) November 28, 2023
Russian artist’s ने बांधा समां,मधुर संगीत से गूंजा जहानाबाद
बिहार के जहानाबाद में समय के साथ फिजां कितनी बदल गई है. इसका अंदाजा जमहानबाद में हुए इस कार्यक्रम से मिल सकता है. कभी इसी नवंबर महीने में नक्सलियों की बंदूकें गरजती थी और अब विदेशी कलाकार थिरक रहे है. इस इलाके में कोई भी बाहरी आने डरता था लेकिन अब यहां एक या दो नहीं बल्कि 15 रूसी कलाकारों ने अपने नृत्य और संगीत से लोगों का मन मोह लिया.
स्थानीय लोगों के सहयोग से हुआ बड़ा कार्यक्रम
इंडो रशियन कल्चरल प्रोग्राम का उद्घाटन सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,घोसी विधायक रामबली सिंह यादव, डीएम रिची पांडे एवं आईसीससीआर के डायरेक्टर ताविशी बहल पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कर किया. टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में रुसी कलाकारों ने अपने एक से बढ़कर एक लोक नृत्य एवं संगीत का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में विदेशी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल लूट लिया.
छोटे शहर में बड़े कलाकारों के आने से बदला माहौल
उन्होंने कहा कि भारत के भी कलाकार विदेश में जाकर कला की प्रस्तुति करते हैं लेकिन विदेश से जो भी कलाकार आते हैं, वह बड़े-बड़े शहरों में अपनी कला की प्रस्तुति करके आते है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब से मैंने इस विभाग का कार्यभार संभाला है बिहार के कई जिलों में विदेशी कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसी कड़ी में जहानाबाद में पहली बार विदेशी कलाकार की प्रस्तुति हो रही है. कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

