ED raid: पटना के होटल मौर्या और उसके मालिक के ठिकानों पर ED की रेड, यूपी से जुड़े मामले में की गई छापेमारी

रविवार को बिहार की राजधानी पटना के होटल मौर्या के मालिक एसपी सिन्हा के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है की ईडी की टीम किसी यूपी से जुड़े मामले में यहां पहुंची है.

मालिक के पटना में नहीं होने पर स्टाफ से की गई पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने होटल मौर्या के अलावा इसके मालिक के आरा गार्डेन स्थित आवास और रुकनपुरा में एक अन्य ठिकाने पर एक साथ छापेमारी की है. सभी स्थानों पर तमाम कागजातों को खंगाला गया. हालांकि मौर्या होटल के मालिक पटना में नियमित रूप से नहीं रहते है. जिसके कारण ईडी की टीम ने होटल मौर्या के सीए और दूसरे स्टाफ से पूछताछ कर कई स्तर पर जानकारी ले रही है.

बताया जा रहा है कि, ईडी की टीम होटल में होने वाली बुकिंग से लेकर यहां से आयोजित होने वाली सभी गतिविधियां और इसके रेट से संबंधित जानकारी ली है. इस दौरान सभी अधिकारियों ने मौर्या के तमाम रिकॉर्ड और यहां हाल के दिनों में ठहरे लोगों के बारे में भी जानकारी ली गई है.

ईडी ने मामले में नहीं दी कोई औपचारिक जानकारी

हलांकि छापेमारी के कारणों के बारे में कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है. अनौपचारिक तौर पर बताया गया है कि यूपी के किसी घोटाले या धांधली के मामले की ईडी जांच कर रही है और इसी सिलसिले में कुछ तार इस होटल और इसके मालिक से जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता गवाने के बाद राहुल ने बदला ट्विटर बायो, एमपी कि जगह किया “डिस्क्वालिफाईड MP”

Latest news

Related news