Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News पटवन Irrigation को लेकर पड़ोसी से हुआ विवाद, नाराजगी में युवक को...

पटवन Irrigation को लेकर पड़ोसी से हुआ विवाद, नाराजगी में युवक को गड़ासा मार कर किया जख्मी

0
325
Irrigation Nawada
Irrigation Nawada

संवाददाता अनिल शर्मा, नवादा :  बिहार में कानून की व्यवस्था बदतर होती जा रही है. यहां ना अपराधियों को किसी तरह का खौफ है और ना ही आम जनता को सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा. इसका ताजा सबूत देता हुआ मामला Nawada जिले का आया है, जहां पड़ोसी ही एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. बताया जा रहा है की पटवन Irrigation के विवाद को लेकर युवक को गड़ासा से मार कर जख्मी कर दिया गया.

Nawada
Nawada

Irrigation विवाद का क्या है पूरा मामला

नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में एक व्यक्ति को गड़ासा से मार कर जख्मी कर दिया गया. जिसे इलाज के लिए नवादा शहर में भर्ती कराया गया है जख्मी व्यक्ति का इलाज चल रहा है. व्यक्ति की पहचान कनकपुर गांव निवासी गिरनी चौधरी के पुत्र नरेश चौधरी के रूप में किया गया है. बताया जा रहा है की पड़ोस के लोगो से पटवन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. आज नरेश चौधरी सोंच कर अपने घर वापस आ रहे थे, तभी घात लगाए पड़ोसी ने रास्ते में चेक कर नरेश को गड़ासा से मार कर जख्मी कर दिया. फिलहाल जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने के पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.