Swami Vivekananda Anniversary ,पटना (रिपोर्टर – संजय कुमार) : आज देश भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है. बिहार में भी इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ऐसे में बिहार सरकार की डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जयंती के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नसीहत एवं सलाह देते हुए कहा है कि नकारात्मक सोच को खत्म कर सकारात्मक सोच के साथ बिहार के विकास में काम से कदम से कदम मिलाए.

Swami Vivekananda Anniversary पर पटना में रंगारंग कार्यक्रम
दरअसल पटना में सोमवार को स्वामी विवेकनंद की जयंती मनी गई जिसमें महामहिम राज्यपाल के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ कई और मंत्री और नेता शामिल हुए. इस दौरान मकरसंक्राति से पहले दही-चूड़ा का इंतजाम भी किया गया. महामहिन राज्यपाल ने कहा कि मकर संक्रांति का उनकी शुभकामनाए हैं हि ये त्योहार पूरे प्रदेश में खुशियां और समृद्धि लेकर आये.

बीपासएसी अभ्यर्थियों के सवाल को राज्यपाल ने टाला
जयंती समारोह के मौके पर पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने फिलहाल बीपीसीएससी के छात्रो को लेकर चल रहे आंदोलन पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि अभी इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं है. वो जल्द ही इस मुद्दे पर बात करेंगे. बीपीएससी के छात्र राज्यपाल से मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं. वो जल्द ही अप नी मांगों के साथ राज्यपाल से मिलने जायेंगे.
महाकुंभ में शिरकत करने जायेंगे बिहार के राज्यपाल
राज्यपाल ने आज मीडिया से बात करते हु एकहा कि उन्हें महाकुंभ से बुलावा आया है इसलिए वो जल्द ही वहां जायेंगे. उन्हों दो जगहों से निमंत्रित किया गया है. उन्होने कहा कि वो प्रयागराज जायेंगे औऱ कुंभ में स्नान भी करेंगे.




