Tuesday, March 3, 2026

Buxar में अपराधियों ने दूध व्यवसाय को मारी गोली, लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में कराया भर्ती, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

Buxar: बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुकहा गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक दूध व्यवसाय को गोली मार कर घायल कर दिया. गोलीबारी होते ही चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगो घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले कर पहुचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी.

Buxar
Buxar

सदर अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल दूध व्यवसाय की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इज्जरी गांव निवासी नंद जी सिंह के रूप में की गई. घायल व्यवसाय ने बताया कि दूध देकर घर लौट रहे थे तभी हुकहा गांव के पास बाइक सवार दो अपराधियों गोली मार कर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें : Buxar: स्वीप कार्यक्रम के तहत मनाया गया बक्सर का 33 वा स्थापना दिवस

थाना इंचार्ज चंदन कुमार झा ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. गोलीबारी में संलिप्त अपराधी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest news

Related news