लोकनायक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती राजद कार्यालय में मनाई गई

पटना, ।  राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय पटना में लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की जयन्ती प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के तैलचित्र पर उपस्थित नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रणविजय साहू ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने जीवनपर्यन्त लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं भ्रष्टाचार से लड़ते रहे। वे युवाओं के प्रेरणा-श्रोत रहे। उन्होनें सम्पूर्ण क्रांति के नारा के साथ सता परिवर्तन भी कराया। जयप्रकाश बाबू द्वारा स्थापित नीतियों को अंगीकार कर ही हम राज्य को आगे बढ़ा सकते है। इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों मे राष्ट्रीय महासचिव बीनु यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद, भाई दिनेश कुमार, मदन शर्मा, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, ई अशोक यादव,निर्भय अंबेडकर, संजय यादव, भाई अरुण कुमार, डॉ.प्रेम कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, राजेश यादव, डॉ.लालदेव प्रसाद यादव, सैयद खालिद नसीरुद्दीन, डॉ.राजेश सक्सेना, श्याम बाबू सिंह, शंकर यादवेनदु, शिवेंद्र कुमार तांती, विपिन रजक, संतोष कुमार प्रेमी, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।  

Latest news

Related news