Sunday, February 15, 2026

Bihar crime: जहानाबाद में दरोगा पर हमला, गाड़ी रुकवा कर पिस्टल की बट से फोड़ा सर

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं.उनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वो पुलिस पर भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहे है. गुरुवार को जहानाबाद में ऐसी ही घटना देखने को मिली जब बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी रुकवा कर दरोगा का सर फोड़ दिया.

दरोगा के सर पर बंदूक की बट से किया हमला

बताया जा रहा है कि घटना जहानाबाद–घोसी रोड में डेढसैया गांव के पास हुई. बदमाशों के हमले में भेलावर ओपी के दारोगा जितेंद्र सिंह घायल हो गए. उनपर पिस्टल की बट से हमला किया गया. हमले में दरोगा के सर पर चोट आई है. वैशाली में जवान की हत्या के बाद जहानाबाद में हुए इस हमले से पुलिसकर्मियों में काफी रोष है. घायल जितेंद्र सिंह को साथियों ने इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उनकी मरहम पट्टी की और कहा कि खतरे की कोई बात नहीं है.

दुर्गा पूजा की ब्रीफिंग कर लौट रहे थे दरोगा

गुरुवार को दुर्गा पूजा के मद्देनज़र एसपी और डीएम ने जहानाबाद में एक ब्रीफिंग रखी थी. भेलावर ओपी के दारोगा जितेंद्र सिंह उसी ब्रीफिंग से लौट रहे थे. जब डेढसैया गांव के पास सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे और पुलिस की गाड़ी को उन लोगों ने रुकवा दिया. जब उन लोगों से पूछा गया कि कौन लोग हैं और क्या चाहते हैं? तो उन्होंने दरोगा पर हमला कर दिया. दरोगा के सर से खून बहता देख उनके साथी फौरन उन्हें सदर अस्पताल ले गए.

ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से की बात, ‘भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया’

Latest news

Related news