Patna Breaking: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है हुलास पांडेय की बेटे की मौत हो गयी है. पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है. हुलास पांडेय के बेटे की उम्र 14 साल थी. जिसने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. हुलास पांडेय के 14 वर्षीय बेटे ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका पता अभी नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

