Arariya Police Line का हुआ भूमि पूजन,34 साल बाद मिली पुलिस लाइन की सौगात

अररिया: जिले अरिया को 34 साल बाद पुलिस लाइन Arariya Police Line मिलने जा रहा है.इसको लेकर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने 5 दिसम्बर को हडियाबाड़ा पंचायत स्थित निर्माण स्थल पर भूमि पूजन किया.भूमि पूजन उपरांत एसपी ने निर्माण कार्य में जुड़े विभागीय लोगों से पूरी जानकारी ली.उसके उपरांत एसपी ने बताया कि 30 एकड़ में बनने वाले इस पुलिस लाइन में सारी आधुनिक सुविधा होगी.

Arariya Police Line का हुआ भूमि पूजन

एसपी अशोक कुमार सिंह के द्वारा भूमि पूजन के साथ डिजास्टर रेजिलिएन्ट पुलिस लाइन के भवन निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया गया.अररिया जिला को 34 साल बाद डिजास्टर रेजिलिएन्ट पुलिस लाइन की सौगात मिली है.मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अररिया जिले को डिजास्टर रेजिलिएन्ट पुलिस लाइन का काफी दिनों से इंतजार था.पुलिस लाइन के निर्माण में 53 करोड़ 22 लाख 50 हजार 865 रुपये की राशि लगेगी.

आपदा अनुरूप होगा निर्माण

इसकी जिम्मेदारी बिहार पुलिस निर्माण निगम को दी गई है.बताया कि इसके साथ-साथ यह यहां बनने वाला सारा भवन आपदा से बचाव के अनुरूप बनेगा.जिसे किसी भी प्रकार की आपदा जैसे भूकंप बाढ़ आदि से इस भवन को कम से कम नुकसान पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन नहीं होने से हमारे सारे सुरक्षा कर्मी बाजार समिति के गोदाम में रहते थे,लेकिन अब पुलिस लाइन बन जाने से हमारे सुरक्षा कर्मियों की आवाज़ सुविधा के साथ-साथ सारे कार्यालय व्यवस्थित हो जाएंगे.14 जनवरी 1990 को अररिया को जिला का दर्जा मिला था. इसके करीब 34 साल बाद अररिया पुलिस लाइन का निर्माण शुरू होने से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है.

Latest news

Related news