मनीष कुमार, संवाददाता, अररिया: मंगलवार को अररिया नगर थाना पुलिस व डीआईयू की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी कर जीरोमाईल के समीप से स्मैक ( ब्राउन शुगर) के तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लगभग 3 किलोग्राम गांजा समेत 6 लाख 40 हजार रुपए नगद बरामद की है.
गुप्त सूचना के आधार पर मारा छापा
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया की मंगलवार की दोपहर में नगर थानाध्यक्ष एवं डीआईयू प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाने के तहत इस्तमा टोला स्थित रहिका बस्ती में अवैध सामग्री का खरीद-बिक्री हो रही है. साथ ही कई अपराधियों के भी जमा होने की भी सूचना मिली. सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मो. जसीम एवं मो.नसीम के घर पर छापामारी किया गया जिसमें तीन व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा गया. जिसकी तलाशी लेने पर मो.जसीम के पास से 99 ग्राम स्मैक एवं इनके घर के बैठका के पास के चौंकी पर से 3 किलोग्राम गाँजा एवं 6 लाख 40 हजार 5 सौ रुपया बरामद हुआ. पुलिस को पकड़े गए रविकान्त पासवान के पास से भी 3 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ. पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताई कई नाम
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया की इस संबंध में नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के अपना जुर्म स्वीकार करते हुए हुए दिए बयान में अन्य अभियुक्तों के भी नाम सामने आये है जिनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें-Sitamarhi news: मिनी ट्रक ने बाइक को रौंदा, मां बेटे की मौत…

