West Champaran Boat Accident पश्चिमी चंपारण के उदयपुर पक्षी अभयारण्य में मौजूद सरैया मन झील में बुद्धवार शाम एक बड़ा नाव हदासा हो गया . नाव बीच झील में पलट गई जिसके कारण नाव में सवार 6 लोग झील में गिर गये. घटना के समय नाव में दो महिलाएं और 4 युवतियां सवार थी. हादसे के समय 2 महिलाओं और 2 युवतियों ने किसी तरह से तैर कर अपनी जान बचा ली लेकिन दो युवतियों की पानी में डूबने से जान चली गई है. दोनो मृतक युवतियां पास के ही रामपुरवा पंतायत की थी. दोनों की उम्र महज 17 और 18 साल थी.
West Champaran Boat Accident : जलकुंभी बनी मौत की वजह
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना की वजह नाव पर ज्यादा बोझ का होना था. नाव छोटी थी और नाव की क्षमता से अधिक लोग उसपर सवार थे. बताया जा रहा है कि नाव पलटने की वजह झील में जलकुंभी का होना भी था. नाव जलकुंभी में फंस गई और अनियंत्रित होकर पलट गई.
स्थानीय लोगों के मुताबिक झील के पानी में बड़ी संख्या मे जलकुंभी फैला हुआ है. जिसके कारण अक्सर नाव की पतवार उसमें फंसती है. बुधवार को भी रमपुरवा गांव की दोनों महिलाएं और युवतियां घास काटने के लिए जंगल की और जा रही थी, सभी लोग छोटी नाव में सावल होकर जाने लगे लेकिन अचानक पतवार में जलकुंभी उलझ गई और हदसा हो गया.
महिलाओं ने तैर कर बचाई जान
घटना के समय दोनों महिलाएंओं ने पहले तैर कर अपनी जान बचाई , लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि दोनों युवतियां उनके साथ नहीं हैं तो वो दोबारा उन्हें बचाने के लिए गईं लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, दोनों युवतियों की गहरे पानी में डूबने के कारण मौत हो गई थी. घटना की जानकारी सामने आने के बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रात करीब 8 बजे दोनों युवतियों के शव को पानी से निकाला गया.

