सांसद बृजभूषण शरण का बाबा रामदेव पर हमला,1500 रुपए की घी 550 रुपए में कैसे बेच रहे हैं रामदेव, सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए

 

बहादुरगढ़ : भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण बाबा रामदेव के घी को लेकर दिए गए बयान पर अब भी कायम हैं. सांसद बृजभूषण शरण का कहना है कि गाय के 30 किलो दूध में 1 किलो घी निकलता है और 1 किलो गाय का घी बनाने के लिए 15 सौ रुपए की लागत आती है. जबकि पतंजलि वही घी 550 रुपये में बेच रहा है. ये क्या गोरखधंधा है. इतना ही नहीं उन्होंने रामदेव की कंपनी पतंजलि के तिल के तेल की कीमत को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण बहादुरगढ़ में अंडर 20 ग्रैंड प्रिक्स नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे.

सांसद बृजभूषण शरण का कहना है कि रामदेव के तिल के तेल की कीमत तिल की कीमत से भी सस्ती है. 4 किलो तिल में 1 किलो तेल निकलता है. जिसकी कीमत पतंजलि ने बेहद कम रखी हुई है. सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि देश में नकली खाने से कैंसर और लीवर की बीमारियां बढ़ रही हैं.

उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि चाहे कोई बाबा रामदेव का सामान खरीदे या ना खरीदे लेकिन आने वाली नस्लों को बचाने के लिए शुद्ध खाने की वस्तुएं हमें खुद पैदा करनी होगी. ताकि हम बच्चों को बीमारियों से बचा सकें.

केसर गंज से लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण ने बाबा रामदेव के घी को नकली बताते हुए बयान दिया था कि रामदेव का घी खाने से पहलवान नहीं बन सकते. इस बयान के बाद पतंजलि की तरफ से उन्हें नोटिस भी भेजा गया था जिसका जवाब अब तक सांसद बृजभूषण शरण ने नहीं दिया है और अपने बयान पर कायम हैं.

Latest news

Related news