लक्ष्य हासिल हो गया है लेकिन ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी…

Operation Sindoor still On : भारत-पाकिस्तान के बीच बीते 4-5 दिन से जिस तरह के हालात थे, वो भले ही आधिकारिक रुप से युद्ध का ऐलान नहीं था लेकिन स्थिति युद्ध से कम भी नहीं थी. भारत ने पाकिस्तान के सभी बड़े शहरों लाहौर, इस्लामाबाद, करांची में घुस कर आतंकी ढ़ांचों पर हमले किये. भारत ने अपने हमलों से ये बताया कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं. इस बीच पाकिस्तान की तरफ से भी भारत के सामावर्ती इलाकों के साथ साथ अलग-अलग शहरों पर हमले की कोशिश की गई लेकिन भारत ने उसे हवा में ही नाकाम कर दिया. इस वार पलटवार के बीच  शनिवार को एक दोनो देशों की तऱफ से सीजफायर का ऐलान कर दिया गया.

Operation Sindoor still On : पाक के सीजफायर तोड़ने के बाद भारतीय सेना का बयान

शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर का ऐलान हुआ और रात को ही पाकिस्तान की तरफ से भारत के सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग और हमले किये गये. पाकिस्तानी सेना के इस वादाखिलाफी के बाद भारतीय सेना ने भी ऐलान कर दिया है कि भारत ने अभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्थगित नहीं किया है बल्कि ये ऑपरेशन अब भी जारी है.

वायुसेना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी  

वायुसेना की तरफ से सोशल मीडिया एक्स (x)  पर कहा गया है कि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तय किये गये लक्ष्य हासिल लिया है. देश के हित के लिए ये ऑपरेशन आक्रामक तरीके से चलाया गया और ये ऑपरेशन  अभी भी जारी है. वायुसेना की तरफ से कहा गया है कि लोग अफवाहों और अप्राणित जानकारी पर विश्वास ना करें, क्योंकि भारत के इस ऑपरेशन के संबंध में वायुसेना को लेकर और इनके जांबाज पायलट्स को लेकर विवादास्पद जानकारियां फैलाई जा रही है.

पीएम मोदी की रक्षामंत्री और बड़े अधिकारियों के साथ  बैठक

पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर तोड़ने के बाद उपजे माहौल को देखते हुए रविवार को पीएम मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री एस जयशंकर के साथ साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान , तीनों सेना अध्यक्ष और NSA अजीत डोभल की उच्च स्तरीय बैठक हुई. भारत अभी सीमा समेत सभी संभावित स्थानों पर कड़ी निगरानी रख रहा है जहां से हमला होने का संभावना है.  शनिवार को भारत के विरोध के बाद अब पिछले कई घंटों से पाकिस्तान की तऱफ से गतिविधियां शांत हैं, लेकिन ये शांति कब तक रहेगी, इस लेकर कोई आश्वस्त नहीं है.

राजनाथ सिंह ने क्या कहा ?

इस बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई भर नहीं है बल्कि भारत के सामाजिक, राजनीतिक और सामरिक इच्छाशक्ति का भी प्रतीक है. ये ऑपरेशन पाकिस्तान में मौजूद आतंक ढ़ांचों को नेस्तनाबूद करने के लिए शुरु किया गया है. भारत आतंकवाद के खिलाफ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी.

Latest news

Related news