यूपी के 7 शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू, तीसरे चरण में आगरा गाजियाबाद और प्रयागराज शामिल हुए

यूपी के 3 और शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू की गई है. योगी सरकार ने तीसरे चरण में 3 महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू करने का फैसला लिया है. इस चरण में आगरा गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को मंजूरी दी गई. योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक के बाद आगरा गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू करने का एलान किया.

उत्तर प्रदेश में अब 7 महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू
13 जनवरी 2020 को यूपी में सबसे पहले लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू किया गया था. लखनऊ में सुजीत पांडे और नोएडा में आलोक सिंह पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था
इसके बाद 26 मार्च 2021 को दूसरे चरण में कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू किया गया. कानपुर में विजय सिंह मीणा और वाराणसी में ए सतीश गणेश को पुलिस कमिश्नर बनाया गया था.
अब योगी सरकार ने तीसरे चरण में 3 शहरों में आगरा गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की है. उत्तर प्रदेश में अब 7 महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली.

Latest news

Related news