पटना: शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे

शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे और पार्टी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे. दोनों शिवसेना नेताओं को अपने साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लेकर आए थे. इससे पहले ये पटना में राबड़ी देवी के आवास गए थे जहां उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी.

मुलाकात के बाद शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, “आज अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई है. देश में जो भी युवा महंगाई, रोजगार और संविधान के लिए काम करना चाहता हैं अगर वे आपस में बातचीत करते रहें तो देश में कुछ अच्छा कर सकेंगे”

वही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, “अभी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हमारे सामने है और इसे बचाने के लिए हमसे जो बनेगा वो हम करेंगे”

Latest news

Related news