Chardham Yatra Registration , देहरादून : चारधाम यात्रा की तैयारी जोरों पर है और तीर्थयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है. आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण (Offline Registration) की सुविधा शुरू कर दी गई है. यह सुविधा उन श्रद्धालुओं के लिए खास है, जो किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाए थे.
Chardham Yatra Registration : चार जिलों में खोले गये सेंटर्स
हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में आज सुबह 7 बजे से पंजीकरण काउंटर खोल दिए गए हैं. इन काउंटरों पर तीर्थयात्री अपनी यात्रा के लिए आवश्यक पंजीकरण कर सकेंगे. अब तक 21.55 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर चुके हैं, जो इस बार की यात्रा में भारी उत्साह को दर्शाता है. ये पंजीकरण आनलाइन हुए हैं, अब जो लोग यात्रा के लिए आना चाहते हैं उनका रेजिस्ट्रेशन ऑफ लाइन भी हो सकता है. सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था की है. चारधाम यात्रा मार्गों के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 पंंजीकरण काउंटर बनाए गए, जहां पर तीर्थयात्री यात्रा का पंजीकरण कर सकते हैं.

