Thursday, February 12, 2026

Pahalgam terror Attack का नतीजा भुगतेगा पाकिस्तान,टूटा सिंधु जल समझौता,बंद किया अटारी, भारत ने किये 5 बड़े फैसले

Pahalgam terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले के भारत की मोदी सरकार पाकिस्तान के आतंकी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों के लिए बनी  कैबिनेट (CCS) की बुधवार को करीब ढाई घंटे तक बैठक चली जिसमें  5 पड़े फैसले किये, जिसके भारत पाकिस्तान संबंधों में दूरगामी परिणाम होंगे.
भारत सरकार के पांच बड़े फैसले

1.सिंधु जल संधि समझौता तोड़ा

2.अमृतसर का अटारी बॉर्डर बंद

3..पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं

4.पाकिस्तान में भारतीय दूतावास बंद 

5.भारत में एक्टेंडेट वीजा पर रह रहे पाकिस्तानियों को 48 घंटे मे देश छोड़ने का आदेश

Pahalgam terror Attack : क्या है सिंधु जल समझौता ,पाकिस्तान पर क्या होगा असर ?

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता 19 सितंबर 1960 को हुआ. ये समझौता दोनो देशों के पानी की जरुरतों को पूरा करता है . भारत की तरफ से नदियों से जाने वाले पानी से पाकिस्तान के 17 लाख एकड़ जमीन की जरुरत पूरी होती है. 1 अप्रैल 1948 को भारत की तरफ से दो प्रमुख नहरों का पानी रोक दिया था, जिसके बाद पाकिस्तानी के पंजाब प्रांत की 17 लाख एकड़ जमीन बूंद बूंद पानी को तरस गई थी. फिर दोनों देशों के बीच 19 सितंबर 1960 को प्रधानमंत्री नेहरु और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के बीच एक जल समझौता हुआ , जिसमें  ब्यास ,सतुलज, रावी, सिंधु और झेलम के पानी के इस्तेमाल को लेकर समझौता हुआ. तय हुआ कि पाकिस्तान को चेनाब, झेलम और सिंधु नदी का पानी  मिलेगा. वहीं भारत को सतुलज ब्यास और रावी का पानी मिलेगा. सिंधु जल समझौता पाकिस्तानी आवाम के लिए एक तरह से जीवन रेखा का काम करती है. ऐसे में इस जल समझौते के टूटने से पाकिस्तान के अंदर पानी के लिए हाहाकार मच सकता है.

अमृतसर का अटारी बॉर्डर बंद

पाकिस्तानी आतंकियों के वीभत्स हमले से तिलमिलाये भारत ने बुधवार को दूसरा सबसे बड़ा फैसला भारत पाकिस्तान के बीच सीमित आने जाने के लिए खुला रहने वाले अमृतसर के अटारी बॉर्डर को बंद करने का फैसला लिया है.

भारत में पाकिस्तानियों का वीजा रद्द

पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किया गया सार्क वीजा भी रद्द कर दिया गया है. और इन सभी को 1 मई तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है.

पाकिस्तान में भारत का दूतावास बंद

भारत सरकार ने तीसरा सबसे बड़ा कदम उठाते हुए कहा है कि अब  पाकिस्तान में भारत के दूतावास को बंद किया जाएगा. भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के तीन सैन्य अधिकारियों को भारत छोड़ने के लि एकहा है . वहीं पाकिस्तान से भी अपने रादूत समेत अधिकारियो को बुला लिया है. भारत ने पाकिस्तानी उच्चयोग में सदस्यो की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी है, वहीं पाकिस्तान से भी अपने पांच सहायक कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया गया है.इन अधिकारियों के साथ साथ उनके परिवार भी अपने अपने देश लौटेंगे.  भारत पाकिस्यतान के बीच कूटनीतिक रिश्तों में इसे एक  बड़ा बदलाव माना जा रहा है. पाकिस्तानी अधिकारियों को परिवार सहित भारत छोड़ने के लिए सप्ताह का समय दिया गया है.

पाकिस्तानियों को भारत आने के नहीं मिलेगा वीजा 

भारत सरकार ने फैसला किया है कि अब पाकिस्तान से भारत आने के लिए सरकार वीजा जारी नही करेगी.

Latest news

Related news