Tuesday, February 17, 2026

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार रात हुआ हादसा, 48 गाड़ियां आपस में टकराई, 30 से ज्यादा घायल

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक के बाद एक 48 वाहन टकरा गए. हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है हादसा रविवार रात को हुआ. हादसा नावले पुल पर हुआ है. पुणे फायर ब्रिगेड रेस्क्यू में लगा है.


हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुणे फायर ब्रिगेड ने कहा, ‘ नावले पुल जो पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर है वहां एक बड़ा हादसा हो गया, हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी (PMRDA) बचाव के काम में लगी है.
बताया जा रहा है कि हादसा रविवार रात करीब 8.30 बजे हुआ. पुणे फायर ब्रिगेड ने कई घायलों पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है.
हादसा की वजह कंटेनर बताया जा रही है
महाराष्ट्र पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह एक कंटेनर को बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कंटेनर का ब्रेक फेल की वजह से दुर्घटना हुई है. वैसे हादसे के सही कारण का अभी तक पता नहीं

Latest news

Related news