Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News श्रीगंगानगर गैंगरेप मामले में पुलिस ने साधी चुप्पी,BSF जवानों समेत कुछ ‘बड़े’लोगों...

श्रीगंगानगर गैंगरेप मामले में पुलिस ने साधी चुप्पी,BSF जवानों समेत कुछ ‘बड़े’लोगों के संलिप्तता की आशंका

0
568

श्रीगंगानगर

राजस्थान में #BSF के जवानों ने युवती को बनाया हवस का शिकार, 3 जवानों सहित 5 ने किया गैंगरेप

राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रायसिंहनगर में एक युवती के साथ पांच लोगों द्वारा गैंग रेप करने का मामला दर्ज हुआ है और इन पांच लोगों में  से 3 बीएसफ के जवान हैं. पुलिस थाने में पीड़िता द्वारा मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम वो दूध के डेयरी पर घी लेने के लिए गई थी , वहां उसे पांच लोगों ने पकड़ा ऱ कमरे के अंदर ले गये और 5 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा ने बताया है कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने तीन बीएसएफ जवानों सहित पांचों लोगों को हिरासत में ले लिया है. और पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है.

युवती के पिता द्वारा मामला दर्ज करवाने के बाद दो जनों को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया था. बीएसएफ  के तीनों जवानों को अधिकारियों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है.पुलिस द्वारा पीड़िता का श्रीगंगानगर में मेडिकल मुआयना करवाया गया है .डीएसपी अनु बिश्नोई के मामले की जांच कर रही है.वहीं पीड़िता के 164 में बयान भी दर्ज करवाई जा रही हैं.

स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक अब इस मामले में तीन ‘बड़े‘ लोगों के भी शामिल होने क बात सामने आ रही है. जिसपर कुछ भी कहने से पुलिस बच रही है . मामल की जांच महिला पुलिस उपाधीक्षक अनु बिश्नोई को लगाया गया है. बिश्नोई एक टीम बनाकर मामले की जांच कर रही है.श्रीगंगानगर फॉरेंसिक लैब की टीम भी मौके पर पहुंची और के उनके द्वारा भी विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है.