Space Tourism : हाल ही में एलन मस्क की कंपनी स्पेएक्स अंतरिक्ष में फंसे वैज्ञानिकों को सकुशल अंतरिक्ष से लेकर धऱती पर वापस पहुंचा है. स्पेसेक्स की इस उड़ान ने लोगों के बीच अंतरिक्ष यात्रा को लेकर क्रेज बढ़ा दिया है. अब अमेरिका महिलाओं का एक ग्रुप अंतरिक्ष की सैर करने के लिए जा रहा है. इस ग्रुप में पॉप गायिका कैटी पेरी , पत्रकार गेल किंग, वैज्ञानिक आइशा बॉवे, नागरिक अधिकार वकील अमांडा इंगुएन और फिल्म निर्माता कैरियन फ्लिन शामिल हैं. अलग अलग क्षेत्रों से आने वाली इन महिलाओं का ग्रुप 14 अप्रैल यानी सोमवार को अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहा है.
NEW: Katy Perry, Lauren Sanchez, Gail King & the rest of an all-female crew “express gratitude” to a Blue Origin rocket ahead of their launch.
Perry, Sanchez, King, Amanda Nguyen, Aisha Bowe, & Kerianne Flynn will be in space for 11 minutes.
Perry says they’re putting the “a$$”… pic.twitter.com/ARcug2ohwj
— Collin Rugg (@CollinRugg) April 13, 2025
Space Tourism के लिए जेफ़ बेज़ोस की अंतरिक्ष कंपनी का खास अभियान
इन महिलाओ को अमेरिकी बिजनेस टाइकून जेफ़ बेज़ोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन ‘न्यू शेपर्ड रॉकेट 31′ के ज़रिए अंतरिक्ष में लेकर जायेगी. जिस न्यू शेपर्ड रॉकेट 31 से ये महिलाएं अंतरिक्ष की यात्रा करेंगी , वो यान पूरी तरह से स्वचालित है .यानी इसमें कोई भी अंतरिक्ष यान को अंदर से ऑपरेट करने वाला नहीं होगा. बताया जा रहा है कि ये यात्रा लगभग 11 मिनट की होगी, इस दौरान यान को कार्मन सीमा पर ले जाया जायेगा और वहां उन्हें कुछ मिनटों के लिए धऱती के गुरुत्वाकर्षण दूर भारहीनता का अनुभव कराया जायेगा.यहां थोड़ी देर रुकने के बाद न्यू शेपर्ड रॉकेट 31’ इन महिला यात्रियों को लेकर वापसी लौट आयेगा. . न्यू शेपर्ड रॉकेट -31 को आज अमेरिका के वेस्ट टेक्सस में स्थित ब्लू ओरिजिन के प्रक्षेपण केंद्र से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा.
‘यह केवल अंतरिक्ष मिशन नहीं बल्कि मानसिकता बदलने की कोशिश है’
इन महिलाओं को लेकर अंतरिक्ष जाने वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन का कहना है कि ये सिर्फ एक अंतरिक्ष मिशन नहीं है बल्कि ये लोगों की मानसिकता बदलने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देन के उद्देश्य से बनाया गया मिशन है. दुनिया में ये पहला मौका होगा जब केवल महिलाओं की एक पूरी टीम अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रही है. इससे पहले रूसी की अंतरिक्ष यात्री वेलेंटिना तेरेश्कोव 1963 में अकेले अंतरिक्ष की यात्रा पर गई थी.

