दिल्ली
दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में लगतार हर रोज नई नई बात सामने आ रही है, औऱ ये बातें इस ओर इशारा कर रही है कि हत्या के आरोपी आफताब के लिए हत्या करना कोई मुश्किल काम नहीं था. एक के बाद एक, पुलिस सूत्रों के हवाले से जो खबरे आ रही है उसके मुताबिक श्रद्धा और आफताब के बीच पिछले दो साल से रिश्ते खराब थे. जब से वो अपने परिवार को छोड़ कर नई दुनिया बसाने के लिए आफताब के साथ अपने घर से निकली, तभी से उसके बुरे दिन शुरु हो गये थे.
जब से हत्या के मामले में पड़ताल शुरु हुई है, ये बात सामने आती रही कि आफताब श्रद्धा के साथ ना तो रिश्तों में ईमानदार था औऱ ना ही उन दोनों के बीच प्यार वाली कोई बात थी. आफताब और श्रद्धा की अक्सर लड़ाइयां होती थी और वो इस हद तक होती थी कि बात मारपीट पर जाकर ही थमती थी. अभी तक ये बातें पूछताछ के आधार पर कही जा रही थी लेकिन आज पुलिस को इसका सबूत भी मिल गया. दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान श्रद्धा और उसके एक टीम लीडर के बीच बातचीत सामने आई है जिसमें उसने करण भक्की नाम के अपने टीम लीडर को वाट्सएप चैट पर बताया था कि उसका
‘बदन टूट रहा है….जब करण ने कारण पूछा तब उसने अपने साथ हुई मारपीट की बात कही. ‘
ये बात श्रद्धा के टीम लीडर रहे करण भक्की ने पुलिस को बताया और चैट के हिस्से दिखाये. श्रद्धा की वो तस्वीर भी समाने आई है जिसमें उसके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे है.ये बातचीत 24 नवंबर 2020 की है.
इधर दिल्ली पुलिस लगातार आफताब से पूछताछ कर ही रही है. आज की पूछताछ में जो उसने बताया वो भी इस केस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. पूछताछ में आफताब ने बताया कि वो नशे का आदी है.खास कर गांजे पीने की बात उसने पुलिस को बातई .उसने बताया कि गांजे को लेकर अक्सर दोनो(आफताब-श्रद्धा) के बीच बहस होती थी.
आफताब ने ये भी बताया कि कत्ल वाली रात यानी 18 मई के दिन भी वो गांजे के नशे में था.पहले घर का खर्च चलाने और मुम्बई से कुछ सामान दिल्ली कौन लाएगा, इसको लेकर दोनों की दिन भर लड़ाई हुई.आफताब घर के बाहर गया, फिर गांजे की सिगरेट पी और वापिस आया.आफताब ने बताया उस दिन झगड़े के बाद गांजे के नशे में उसमे श्रद्धा का गला इतनी तेज दबाया कि उसने सांस लेना बंद कर दिया.18 मई को रात 9 से 10 बजे के बीच गला दबाकर श्रद्धा की हत्या की और रात भर बॉडी के पास रहकर गांजे से भरी सिगरेट पीता रहा.
शरीर के टुकड़ो को डिस्पोजऑफ करने के बारे में जांच के लिए दिल्ली पुलिस देहरादून जाने की तैयारी में है.आफताब ने पुलिस का बताया कि शरीर के कुछ हिस्से उसने देहरादून में फेंके हैं .
श्रद्धा की हत्या की बात साबित करने के लिए पुलिस दिल्ली से लेकर मुंबई और कई राज्यों में जांच कर रही है. इस बीच जांच में कई और बातें निकल कर आ रही है. मुंबई में जब दोनो रहने पहुंचे तो वहां मकान लेने के लिए दोनों ने पति पत्नी के तौर पर एग्रीमेंट बनवाया.फ्लैट मालकिन जयश्री पाटकर के मुताबिक, दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था, दोनों बिल्डिंग के नीचे भी लड़ते रहते थे. सोसायटी के लोग आफताब और श्रद्धा की लड़ाईयों से वाकिफ थे.
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है ऐसा भी हो सकता है कि जांच को भटकाने के लिए नई नई कहानी बना रहा है .जब आफताब से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गुस्से में वारदात को अंजाम दिया और फिर क्योंकि स्मार्ट है ,अच्छा पड़ा लिखा है , उसने बॉडी पार्ट्स को ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया और ठीक वैसे ही बॉडी के पार्टस को ठिकाने लगाया .
पुलिस के लिए अभी भी इस मामले को हत्या साबित कर पाना मुश्किल ही है क्योंकि मर्डर वेपन अभी तक नहीं मिला है. पुलिस कई जानकारी के लिए फॉरेसिंक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

