लखनऊ
दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस के बाद अब लखनऊ में भी प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि सूफियान नाम के लड़के ने चौथी मंजिल से अपनी प्रेमिका निधि, जिसकी उम्र महज 19 साल थी, उसे नीचे फेंक दिया. निधि गंभीर रूप से घायल हो गई .परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुँचे,जहां इलाज के दौरान निधी की मौत हो गई. चुंकि लड़की हिंदु और लड़का मुसलमान है, इसलिए ये मामला अब लव जिहाद का माना जा रहा है .घटना लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र अश्विन कॉलोनी भरावन कला का है.
लखनउ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पीडिता डूडा कालोनी में पीड़िता रहती थी, पड़ोस में ही सूफियान का भी घऱ है. पिछले डेढ़ साल से सूफियान पीड़िता से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था. घटना से पहले सूफियान ने मृतका को एक मोबाइल फोन दिया था, जिसे लेकर दोनो के परिजनों के बीच कल विवाद हुआ था. इस दौरान सूफियान मृतका को लेकर चौथे माले पर गया था. बाद में लड़की खून से लथपथ हालत में नीचे मिली. जिसे ट्रामा भेजा गया था. सूफियान ट्रामा गया था. पुलिस ने धर्मांतरण सहित गंभीर धाराओं में सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
#lucknow @Uppolice
लखनऊ के डूडा कालोनी में सुफियान नाम के लड़के ने अपनी 19 साल की प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका, लड़की की इलाज के दौरान मौत . लव जिहाद मामला सामने आया. पुलिस ने धर्मांतरण सहित गंभीर धाराओं में सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. pic.twitter.com/83ysXaLRHt— THEBHARATNOW (@thebharatnow) November 16, 2022

